फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से कांवड़िया की मौत, भाई घायल, हाईवे पर जाम

Thu, 13 Aug 2026 11:09 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: हाईवे पर करीब पांच किमी तक वाहन फंसे रहे। पिटाई के दौरान चालक भीड़ के बीच से भाग निकला।
 
विज्ञापन
इटावा-बरेली हाईवे पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजेपुर क्षेत्र के गांव गांधी के निकट इटावा-बरेली हाईवे पर बृहस्पतिवार रात डंपर की टक्कर से कांवड़िया की मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया। पिटाई के दौरान चालक भीड़ से खिसक गया। इस दौरान हाईवे पर देर रात तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


जहानगंज क्षेत्र के गांव गढ़ा खेड़ा से करीब 40 लोगों का जत्था डाक कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए निकले। पांचालघाट से गंगा जल लेकर हाईवे पर जा रहे थे। गांव गांधी के निकट पीछे से आए डंपर ने टक्कर मार दी। इससे गांव गढ़ाखेड़ा निवासी राजेश कुमार के पुत्र शिवकुमार राजपूत (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई विनय कुमार घायल हो गया। घटना से गुस्साए कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। सूचना पर राजेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, वह नहीं माने। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया।

तभी कांवड़ियों ने चालक की धुनाई कर दी। इस दौरान ग्रामीणों की भी मौके पर भीड़ लग गई। भीड़ में चालक मौका पाकर कहीं खिसक गया। हाईवे पर वाहनों की दोनों ओर कतारें लगी रहीं। जाम की जानकारी मिलते ही सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। कांवड़ियों से बात कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान हाईवे पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। परिजन के अनुसार शिवकुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जाम खुलवाने का देर रात तक प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में अधिवक्ता समेत पांच घायल, तीन रेफर
कादरीगेट थाने के ठंडी सड़क पर बृहस्पतिवार रात एक बाइक ई-रिक्शा से टकरा गईं। इससे बाइक सवार रेलवे रोड निवासी अर्जुन (30) ऋतिक (19) और असगर रोड निवासी ब्रेन (14) घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां से अर्जुन की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया। इसके अलावा फतेहगढ़ थाने के नेकपुर के पास स्कूटी और बाइक में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार फतेहगढ़ की शिवाजी कालोनी निवासी अधिवक्ता अनुराग वर्मा (35) और स्कूटी सवार नगला दीना निवासी आरब (20) घायल हो गए। तीनों बाइक सवार हेलमेट न लगाए होने से सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आईं। इन दोनों को डॉ. नूरुल हुदा ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें