फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बाबा वीरेंद्र देव के अपहरण व हत्या की विवेचना कंपिल थानाध्यक्ष करेंगे

Mon, 23 Feb 2026 12:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा वीरेंद्र देव का अपहरण कर हत्या किए जाने के आरोप में हैदराबाद के तेलंगाना में दर्ज हुई प्राथमिकी की विवेचना अब कंपिल थानाध्यक्ष करेंगे। वहां जीरो एफआईआर संख्या पर दर्ज हुई प्राथमिकी को यहां भेज दिया गया है। कंपिल निवासी बाबा वीरेंद्र देव के देश के अलग-अलग भागों में आश्रम थे। दिल्ली के रोहिणी में दर्ज नाबालिग संवासिनी से यौन उत्पीड़न के मुकदमे में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी बाबा वीरेंद्र देव उर्फ वीरेंद्र दीक्षित फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


सीबीआई उन्हें तलाश कर रही थी। कई बार उनके कंपिल स्थित आश्रम पर छापे पड़ चुके थे। इस बीच शमसाबाद के मोहल्ला दुबे निवासी उनके भांजे हृदेश पांडेय ने 21 सितंबर 2025 को कंपिल स्थित बाबा के आश्रम में रहने वाली अनुयायी विद्या, काकुली, पुष्पा, मंजरी, नीलम डिसिल्वा, दीपक डिसिल्वा, डा. सुरेंद्र, संपगी, चंद्रलेखा, वरुण, डा. गिरीश, डा. संजोति, डा. सुप्रीता, महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी श्रद्धा के अलावा 20 अज्ञात अनुयायियों के खिलाफ अपहरण कर हत्या कर शव गायब करने के आरोप में हैदराबाद के तेलंगाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब इस मामले को वहां कंपिल स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे अब मामले की विवेचना कंपिल थानाध्यक्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें