फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: आश्रम में रह रहे बाबा को नाती ने मारी दो गोलियां, हालत गंभीर, तमंचा लहराते मौके से फरार हुआ आरोपी

Sun, 04 Oct 2026 06:54 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी गजेंद्र सिंह (65) पीले वस्त्र धारण कर गांव के पास ही आश्रम बनाकर रह रहे हैं। शाम करीब चार बजे आश्रम में विवाद होने पर एक युवक ने उनके ऊपर गोली चला दीं जो उनके कमर के पास पेट में लगी। जान बचाने के लिए कमरे की ओर जब गजेंद्र भागे, तो उसने एक गोली पीछे से चला दी। वह गोली कंधे के पास लगकर सीने की ओर आगे निकल गई।

विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग भागे, तो आरोपी तमंचा लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। सूचना पर गावं पहुंची थाने के सिपाही विकल कुमार ने और नाती शिवा ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह डेढ़ साल से बीमार चल रहे हैं। इलाज कराने के लिए उन्होंने कुछ महीने पहले खेत बेचा था।

उनका नाती उस रकम को जबरन लेना चाहता था। रविवार शाम जब रुपये देने से इनकार किया, तो उसने तमंचे से दो गोलियां मार दीं। हालत गंभीर देख इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अभिषेक चतुर्वेदी ने रेफर कर दिया। थाना पुलिस ने अस्पताल में गजेंद्र सिंह के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें