फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के गौरव ने मराठी फिल्म में किया ऐसा काम, बेस्ट ऑडियोग्राफी के लिए मिला नेशनल अवार्ड मिला

Sat, 10 Aug 2019 08:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गौरव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो माह की देरी के बाद शुक्रवार को नेशनल फिल्म पुरस्कारों का एलान हुआ। तो यह फर्रुखाबाद जनपद के लिए भी खुशी लेकर आया। जनपद के गौरव वर्मा को मराठी फिल्म तेंदलया के लिए बेस्ट ऑडियोग्राफी (लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट) के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन


नेशनल अवार्ड की जानकारी मिलते ही परिजन खुश हो गए। आवास विकास कालोनी निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर आरके वर्मा के बेटे गौरव वर्मा को बचपन से ही संगीत का शौक है। इसके चलते उन्होंने स्कूलिंग पूरी करने के कुछ साल बाद ही एफटीआईआई (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) में 2008 दाखिला लिया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं से उनका फिल्मी दुनिया का सफर चालू हो गया। वहां उन्होंने पहले डॉक्यूमेंट्री बनाईं। उन्हें बीच-बीच में छोटे-छोटे ऑफर मिलते रहे। 2016 में कोर्स खत्म होने के बाद उन्होंने मुबंई का रुख किया। वहां पर उन्हें कई शॉर्ट फिल्मों में काम करने का मौका मिला।

इसी दौरान बॉलीवुड की अनुपम खेर अभिनीत एक फिल्म ‘गिल्टी मिस फिट’ में काम करने का मौका मिला। इसे कई फिल्म समारोह में तो सम्मान मिला, लेकिन किन्ही कारणों से यह भारत में रिलीज नहीं हो सकी।

हाल ही में नेटफिल्कस व एमेजॉन प्राइम की दो वेब सीरीज में भी उन्होंने काम किया है। हाल ही में उनकी एक मलयालम फिल्म उंडा रिलीज हुई है। इसमें मलयालम फिल्म इंडस्ट्रीज के सुपर स्टार ममूर्ती ने काम किया है। हाल ही में रिलीज हुई मराठी फिल्म तेंदलया के लिए उन्हें नेशनल फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें