Farrukhabad News: जिले में चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार घरों को अपना निशाना बनाया। मोहम्मदाबाद के कुबेरपुर डुंगरसी गांव में दो घरों में नकब लगाकर चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। वहीं शमसाबाद थाना क्षेत्र के अरियारा गांव और कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दो अन्य घरों से लाखों के आभूषण, नकदी और टेंट का सामान चोरी कर लिया गया।
फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुबेरपुर डुंगरसी निवासी वेदपाल के मकान की पीछे की दीवार में शुक्रवार रात चोरों ने नकब लगा दिया। चोर लगभग दो लाख के जेवर व 55,000 रुपये ले गए। वहीं, दूसरी घटना में शिवकुमार कश्यप के घर में आंगन में उतर गए। कमरों के दरवाजे खोलकर लगभग आठ लाख के जेवर व 50,000 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की।
शमसाबाद के गांव अरियारा निवासी जोहरी लाल के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और हजारों रुपये की नकदी पार कर दी। पूर्व ग्राम प्रधान जीके सिंह जो अलीगढ़ में रहते हैं। घर में ताला बंद था। उनके घर से टेंट का सामान में आठ भगोना और ट्रे चोरी कर लिए। ग्राम प्रधान ने सूचना कायमगंज कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव का है।