फतेहगढ़ के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी वृद्धा कृष्णप्यारी बीमारी हालत में चलने से असमर्थ हैं। जब वृद्धा का बेटा वाउचर पर हस्ताक्षर कराकर बैंक से उनकी पेंशन के रुपये निकालने गया तो बैंक कर्मी ने खाताधारक को साथ लाने के लिए कहा। इस पर वृद्धा को ठिलिया पर लेटाकर छाता से छांव कर बैंक तक ले जाया गया।
http://
जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आदेश हैं कि यदि खाताधारक बीमारी हालत में अस्पताल में भर्ती है या फिर घर में है तो बैंक मैनेजर या कर्मचारी खाताधारक के पास जाकर वाउचर पर हस्ताक्षर कराएगा और बैंक से धनराशि निकालकर देगा लेकिन वृद्धा के साथ ऐसा नहीं हो सका। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।