फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: नशे में पति ने की पत्नी की हत्या, चाकू से रेता गला…प्रेम प्रसंग के शक में वारदात, पति हिरासत में

Wed, 21 Jan 2026 04:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: जहानगंज थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के शक में  पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर आला-कत्ल बरामद किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ और मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव जरारी में शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ मारपीट के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। गर्दन, हाथ व पैर में कई वार करने से पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के पीछे महिला का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने पहुंच हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया। शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के जरारी ग्राम पंचायत के मजरा खलासपुर निवासी सांचेलाल कठेरिया बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे शराब के नशे में घर पहुंचा। बच्चे छत पर बैठे थे, पत्नी घर में काम कर रही थी। तभी सांचेलाल पत्नी अनीता देवी उर्फ नन्हीं देवी (32) के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगा। इसी दौरान उसने रसोई में रखा चाकू उठाया और पत्नी पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने यूपी 112 पर कॉल कर सूचना दी
गर्दन, हाथ व पैर में चाकू के हमले से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों ने खून से सना शव आंगन में पड़ा देख, तो चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने यूपी 112 पर कॉल कर सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव के पास बैठे पति सांचेलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
अवैध संबंध होने के शक में हत्या
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच परिजनों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी के किसी युवक से अवैध संबंध होने के शक में कहासुनी के बाद चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें