एएसपी ने दिए जांच के निर्देश
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन के स्रोत और संचालकों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि दहशत का माहौल खत्म हो सके।