Farrukhabad News: नवाबगंज से लापता किशोरी का शव मोहम्मदाबाद में काली नदी किनारे बोरी में बंद मिला है। परिजनों ने पुलिस पर समय से कार्रवाई न करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक किसान पेट्रोल पंप कर्मचारी की 15 वर्षीय बेटी 28 मार्च की रात को घर कहीं चली गई थी। उसके पिता ने 30 मार्च को थाने में गांव के कुलदीप, रोहित व एक किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें कुलदीप पर किशोरी को ले जाने और बाकी साथियों पर सहयोग करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को 30 मार्च की रात को ही हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
तब से पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर को नवाबगंज थाना पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में छिबरामऊ-मोहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित कुम्हौली गांव के अंत्येष्टि स्थल के पास काली नदी के किनारे प्लास्टिक की बोरी में किशोरी का शव तलाश कर लिया। शव बुरी तरह से सड़ गया था। इससे यह आशंका जताई गई कि जिस दिन किशोरी गायब हुई है।
उसकी उसी दिन हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव की पहचान के कराने के लिए किशोरी के माता-पिता को मौके पर बुला लिया। उन्होंने किशोरी के कपड़ों से उसकी पहचान की। किशोरी के पिता ने नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने में देरी की। इसके बाद भी पुलिस ने किशोरी को तलाश नहीं किया और उल्टा उन्हें ही धमकाते रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।