युवक की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव कल्लू नगला निवासी रामऔतार राजपूत के 20 वर्षीय बेटे स्वदेश कुमार का शव गुरुवार सुबह गांव के पास स्थित मकूनगला निवासी विनोद के बाग में अंगौछे के फंदे से लटका मिला। हाथों की अंगुलियों व पैर पर खून लगा देख मां गीता ने पुत्र की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
ग्राम प्रधान प्रमोद यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मां गीता देवी ने पुलिस को बताया कि स्वदेश बुधवार रात 11 बजे खाना खाने के बाद बिना बताए घर से चला गया था। पुत्र गुजरात में स्थित एक धागा मिल में काम करता था। वह रविवार को ही लौटा था। स्वदेश के पिता रामऔतार, मां गीता देवी व भाई आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई।