फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: गंगा में समाए चचेरे भाई, पीएसी व गोताखोर खोजने में नाकाम

Thu, 13 Feb 2025 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: गंगा नहाने आए दो युवक गहरे पानी में समा गए। पीएसी व गोताखोर उन्हें खोजने में नाकाम रहे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गंगा में भाइयों को खोजते पीएसी व गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवार के साथ गंगा नहाने आए दो युवक गहरे पानी में समा गए। मां की चीख पुकार पर पहुंची पीएसी और गोताखोरों ने शाम तक अभियान चलाया, लेकिन नाकाम रहे। एसपी, तहसीलदार समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जहानगंज थाने के गांव चौकी महमदपुर निवासी अशोक कुमार कुशवाह का पुत्र विवेक कुमार (18) अपने चचेरे भाई मोहित कुमार (17) और परिजनों संग गंगा नहाने दोपहर में आया था।
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े तीन बजे पुल के नीचे घाट पर दोनों नहा रहे थे। विवेक की मां अन्नपूर्णा किनारे खड़ी थी। अचानक दोनों भाई पानी में समा गए। मां ने चीख-पुकार शुरू की। कुछ ही देर में पहुंची फ्लड पीएसी और गोताखोरों ने खोजबीन शुरू की। सर्दी अधिक होने की वजह से गोताखोरों ने हाथ खड़े कर दिए। दो भाइयों के डूबने की सूचना मिलते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय और कादरीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने सुबह फिर से अभियान चलाने की बात कही।

गंगा में लापता हुए युवकों की खोजबीन कराई गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान को रोका दिया गया है। सुबह गोताखोरों को फिर से लगाकर खोजबीन कराई जाएगी। - आलोक प्रियदर्शी, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

नाविकों ने तोड़ी बैरिकेडिंग बनी हादसे की वजह
माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों को बैरिकेड किया गया था। बुधवार को मेला समापन होते ही नाविकों ने तटों की बैरिकेडिंग तोड़ डाली। लिहाजा अधिकांश बैरिकेडिंग टूटकर गंगा की धार में बह गए। ऐसे में गुरुवार को पहुंचे स्नानार्थियों को गहरे पानी का आभास नहीं हो रहा था। हादसे के पीछे भी यही वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें