संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की पुलिस से हुई नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
समान कार्य समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारी एक सप्ताह से कार्य बहिष्कार पर हैं। सोमवार को लखनऊ में हो रहे आंदोलन में भाग लेने जाने के लिए करीब 40 एनएचएम संविदा कर्मी शहर की आवास विकास कालोनी में एकत्र हुए। वहां खड़ी उनकी बस की पुलिस ने चाबी निकाल ली। इसको लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का विवाद हो गया।
संविदा कर्मियों ने दीवान से चाबी लेने के साथ उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद बस में सवार होकर सभी लखनऊ के लिए निकल लिए। इसकी जानकारी होते ही कादरीगेट थानाध्यक्ष फोर्स के साथ बस का पीछा करने लगे। साथ ही जहानगंज थाना पुलिस को बस रोकने के लिए सूचित कर दिया। इस पर जहानगंज थाने के सामने पुलिस ने बस को रोकने का प्रयास किया पर चालक ने थाने के सामने बस नहीं रोकी। थाने से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क में गड्ढा होने व सामने से ट्रक आने से बस रुक गई। तभी पुलिस बस में चढ़ गई और बस को आगे नहीं बढ़ाने दिया।
इससे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बस से नीचे उतर आए। वह सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो नोकझोंक हो गई। बाद उन्होंने जहानगंज में पैदल मार्च किया। संविदा कर्मी बस में सवार होकर फिर लखनऊ के लिए चल दिए तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और चालक से सभी सीएमओ कार्यालय ले जाने के लिए कहा। इससे अधिकांश संविदा कर्मी दूसरे वाहनों से चले गए। करीब एक घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस ने बस में पांच- छह कर्मचारियों को सवार कर बस से सीएमओ कार्यालय भेज दिया