संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय फर्रुखाबाद
- फोटो : amar ujala
एआरटीओ कार्यालय में सुबह से ही लंबी लाइनों में खड़े लोग करीब दो घंटे तक इंतजार करते रहे, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उनका सब्र जवाब दे गया। कई आवेदक थककर फर्श पर बैठ गए। इस दौरान अधिकांश कर्मचारी अपने काउंटर से हट गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। नाराज आवेदकों ने कर्मचारियों के खिलाफ विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया और व्यवस्था पर सवाल उठाए।
उनका कहना था कि दूरदराज से आने के बावजूद उन्हें बिना काम कराए वापस लौटना पड़ रहा है। मौके पर मौजूद एलबीसी रजत ने बताया कि मशीन खराब हो गई है, जिसके चलते कनेक्टिविटी बाधित है। उन्होंने कहा कि एआरटीओ को सूचना दी गई है, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिला।