फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले, मारपीट में तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 Apr 2026 03:44 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: कन्नौज जिले के अमोलर गांव में गुरुवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान पथराव करतीं महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। एक पक्ष के नूर हसन का आरोप है कि गांव की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है और विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे चार-पांच लोग एकजुट होकर आए और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए वह और उनका भाई घर में छिप गए, लेकिन आरोपियों ने दरवाजा तोड़कर ईंट-पत्थर चलाए, जिससे उनके भाई फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं दूसरे पक्ष की महिला शकीना का कहना है कि वह सरकारी जमीन पर झोपड़ी डालकर रह रही है। उनका आरोप है कि नूर हसन उस जमीन में हिस्सा मांगते हैं और इसी बात को लेकर उन्होंने मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके परिवार की सदस्य रीमा पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें