फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फूड प्वाइजनिंग से बिगड़ी 16 लोगों की हालत, अस्पताल में भर्ती

Sat, 08 Oct 2022 11:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब दावत खाने के बाद 16 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज विकास खंड के गांव मोहद्दीनपुर में सबमसिर्बल पंप लगने पर उसकी पूजा व कथा करने के बाद शुक्रवार शाम को हुई दावत में खाना खाने के बाद रात में करीब 16 लोगों की हालत बिगड़ गई। पेट दर्द और उल्टी होने की शिकायत पर गांव पहुंची तीन एंबुलेंस से 6 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पांच लोगों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया तथा अन्य पांच लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार सुबह मामले की जानकारी होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनींद्र सुबह 8 बजे सीएचसी पहुंचे। उन्होंने अनिल कुमार (20), रविंद्र (29), भावना (5), विपिन (13), मोनू (25) व रितिक (7) से घटना के संबंध में पूछताछ की।

विपिन के पिता वेदराम ने बताया कि दावत में सभी ने टमाटर आलू, सूखे आलू, पूड़ी, कचौड़ी, पंजीरी व पंचामृत खाया था। कुछ लोग तो ठीक हैं लेकिन कुछ की तबियत बिगड़ गई। सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शोभित को टीम के साथ गांव में जाकर अन्य लोगों को दवा देने के निर्देश दिए। 8:45 बजे उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मरीजों से पूछताछ की। इसके बाद वह गांव मोहद्दीनपुर के लिए चले गए। संतापल (47), गुड्डी देवी (40), निर्मला (36), राधा (14) व जितेंद्र (11) का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें