दरिंदों के अवैध अतिक्रमण पर चलता बुलडोजर
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद जिले में दुष्कर्म के आरोपियों के अतिक्रमण पर मंगलवार सुबह प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और भारी पुलिस बल मौजूद हैं। कंपिल कस्बे के एक कोचिंग सेंटर मे पांच माह पूर्व तीन मुस्लिम युवकों ने एक किशोरी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। साथ ही, अश्लील वीडियो भी बना लिया।
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दरिंदो ने कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनस, सलमान और शिबू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय मे पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया परिजनों ने जनप्रतिनिधियों से आरोपियों क़े अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।