फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: किशोरी से मारपीट व छेड़छाड़ के विरोध में चौकी का घेराव, नारेबाजी

Sun, 12 Mar 2023 02:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
नारेबाजी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी शनिवार देर रात हैंडपंप पर पानी भरने गईं थी। वहां बैठे युवक ने किशोरी से गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर किशोरी को जमीन पर गिराकर पीटा और छेड़छाड़ की। किशोरी ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो दबंग घर में घुस आए और परिजनों को पीट दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने जातिसूचक गाली देकर जान से मरने की धमकी दी। पीड़िता ने रात में ही कोतवाली में तहरीर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए सफाई कर्मचारी रविवार सुबह 11 बजे नखास चौकी पहुंचे। नारेबाजी कर पुलिस का विरोध किया। काफी समझाने पर कर्मचारी माने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें