फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 35 घायल, मची चीख-पुकार

Sat, 18 Mar 2023 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद में सड़क हादसा हुआ। तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटने से 35 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव गुजरपुर पमारान के पास तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई। जिसमे करीब 35 लोग घायल हो गए। घटना के वक्त बस में 65 यात्री सवार थे। बस में बैठे यात्री हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। सभी यात्री कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भेजा गया है। एसडीएम अमृतपुर पदम सिंह ने मौके पर पहुंच कर स्थिति देखी। एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति ने सीएचसी राजेपुर पहुंच कर घायलों के उपचार की जानकारी ली। मुख्यालय पर भी सीएमओ ने पहुंच कर सभी को अलर्ट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें