फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चचेरे भाइयों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पड़ोसी गांव से पैदल घर वापस जा रहे चचेरे भाइयों को रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की जानकारी से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर निवासी नसीम अहमद की लाइट डेकोरेशन की दुकान पड़ोसी गांव जरारी में है। गुरुवार दोपहर इश्तकार का पुत्र फजल(16) चचेरे भाई फैजान (17) पुत्र अतर परवेज के साथ चाचा नसीम की दुकान पर गया था। रात करीब साढ़े 8 बजे दोनों पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ईदगाह के पास अज्ञात वाहन ने चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में फजल की मौके पर ही मौत हो गई। उसका चचेरा भाई फैजान घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। घायल फैजान को आनन फानन में फर्रुखाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से फजल के परिजनों में मातम पसर गया।
मां शायरा बेगम, पिता इस्तकार, भाई-बहन शव के पास रोते बिलखते रहे। इस्तकार मजदूरी करते हैं। फजल के तीन भाई व चार बहनें हैं। वह कक्षा 7 में पढ़ता था। शुक्रवार सुबह नसीम ने थाने पहुंचकर भतीजे फजल की मौत की सूचना पुलिस को दी। दरोगा रामलखन गौतम ने ईशापुर गांव पहुंचकर फजल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नसीम की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें