फर्रुखाबाद जिल में बौद्ध तीर्थ संकिसा में चल रहे दो दिवसीय बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में शुक्रवार को धम्मा लोको बुद्ध विहार में सुबह 7:45 बजे भगवान बुद्ध की तीन झांकियां के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। इसका जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बाबू सिंह कुशवाहा ने पंचशील का झंडा दिखाकर शोभा यात्रा को बौद्ध स्तूप के लिए ढोल नगाड़ों के साथ रवाना किया।
शोभायात्रा में जब तक सूरज चांद रहेगा, बौद्ध धर्म का नाम रहेगा, मानव मानव एक समान बौद्ध धर्म की यही पहचान आदि जय घोष करते हुए चल रहे थे। बौद्ध स्तूप पर पहुंचकर सभी ने स्तूप के तीन चक्कर लगाए तथा मोमबत्ती एवं अगरबत्ती लगाकर पूजा अर्चना की। डॉ. धम्मपाल महाथैरो ने सभी को बुद्ध वंदना एवं परित्राण पाठ तथा धम्म पाठ कराया। बताया कि यह अचल चैत्य स्तूप केवल संकिसा की पावन धरती पर ही है।