फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: भैंस चराने गए वृद्ध का शव बूढ़ी गंगा में मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 10 Aug 2026 12:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव अर्जुन नगला निवासी महेश यादव (71) रविवार दोपहर भैंस चराने खेतों की तरफ गए थे। देर शाम तक घर वापस न पहुंने पर परिजन ने खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बूढ़ी गंगा में वृद्ध का शव देख परिजन को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि परिजनों ने पीएम कराने से मना कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें