मृतक की फाइल फोटो और पुलिस को जानकारी देते परिजन
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट जानलेवा साबित हुई। तंबाकू गोदाम में हुए इस खूनी संघर्ष में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घसिया चिलौली निवासी पुष्पेंद्र पुत्र राजवीर और उनके भाई करन पर विरोधी पक्ष के लोगों ने गोदाम में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के बांकेलाल व उनके भाई राजकुमार भी जख्मी हो गए।