फर्रुखाबाद जिले में सड़क हादसा हुआ। कायमगंज में ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे के 32 वर्षीय पुत्र हिमालय दुबे एमपी के इंदौर में इंजीनियर थे। मंलगवार रात करीब 11 बजे वे स्कूटी से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पिछले वर्ष उनकी शादी हुई थी। पत्नी तान्या उनके साथ ही रहती थीं। हिमालय की हादसे में मौत की सूचना घर पहुंची तो कायमगंज स्थित उनके आवास पर पर भीड़ जमा हो गई। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया।