फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आक्रोशित किसानों ने गोशाला गेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। क्षेत्र के गांव कढि़उली स्थित गोशाला से गोवंश छोड़े जाने से आक्रोशित किसानों ने गोशाला के बाहर प्रदर्शन किया। प्रधान व सचिव के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस बल के साथ पहुंचे बीडीओ ने गोशाला में गायों को बंद कराया। प्रधान व सचिव को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इन दिनों खेतों में फसलें तैयार खड़ी हैं। गोशाला से आए दिन गोवंश छोड़ दिए जाने से किसानों की नींद हराम है। वे फसल बचाने के लिए रात में खेतों में जागकर रखवाली कर रहे हैं। पलक झपकते ही गोवंश फसलें चौपट कर देते हैं। गोशाला से रात में भी सौ से अधिक गोवंश छोड़ दिए गए। इससे नाराज गांव हरदुआ, बबना, नगला मन, लाहौरी, पतेहरा आदि के ग्रामीणों ने गोशाला के गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
इसकी जानकारी पर थानाध्यक्ष जेपी शर्मा व बीडीओ गगनदीप सिंह गोशाला पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर गोवंशों को घेरकर गोशाला में बंद कराया। बीडीओ ने गोपालकों को कड़ी चेतावनी दी। बीडीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि गोशाला से गाय छोड़ने की कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं। प्रधान व सचिव को चेतावनी दी कि गाय छोड़े जाने की शिकायत मिलने पर प्रधान व सचिव के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को लिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें