फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: भाजपा नेता पर चुनाव की रंजिश में झाेंका फायर, गोली सिर के ऊपर से निकली, बाल बाल बचे

Sat, 08 Jul 2023 06:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले में होटल पर बैठे भाजपा नेता पर चुनाव की रंजिश में बाइक सवार हमलावरों ने जानलेवा फायर कर दिया। गोली सिर के ऊपर से गुजरने के कारण वह वह बाल-बाल बच गए। पुलिस को देखकर हमलावर बाइकों से भाग गए। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेवर रोड भोलेपुर निवासी पूर्व सभासद राकेश कटियार का कर्नलगंज चौकी के पास होटल है।

विज्ञापन


पुत्र गौरव कटियार निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के एजेंट थे। माेहल्ले का टिल्लू फर्जी मतदान कराने आया था। रोकने पर विवाद हो गया था। इसी रंजिश में कुछ दिन पहले भी दोनों में मारपीट हुई थी। लोगों के बीच बचाव करने पर मामले में समझौता हो गया था। शुक्रवार को भाजपा नेता गौरव कटियार होटल के बाहर दोस्तों के साथ खड़े थे।

उसी दौरान टिल्लू का साथी अंकुश अपने तीन साथियों के साथ बाइक से होटल के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए तमंचे से गौरव के ऊपर फायर कर दिया। गोली गौरव के सिर के ऊपर से निकल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर चौकी के सिपाहियों के दौड़ने पर हमलावर वहां से भाग गए। सूचना पर कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने गौरव की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश में दबिश मारी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें