फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांच बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित, चार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीज की कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने छापा मारा। भनक लगते ही विक्रेता दुकानें बंद कर भाग गए। इस दौरान पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि चार विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने अधिकारियों की टीमें गठित कर बीज की दुकानों की जांच कराई। इससे दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि दुकानें बंद कर भागने वालों में जहानगंज स्थित दीपक ट्रेडर्स, गुरु खाद भंडार, मोहन खाद भंडार, भोला बीज भंडार व बाबा रघुनाथ बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। अभिलेख अपूर्ण मिलने पर महरूपुर खार स्थित शिव खाद भंडार, कृष्णा खाद भंडार, जहानगंज स्थित आरके कृषि सेवा केंद्र व नरायनपुर गढि़या स्थित लक्ष्मी बीज भंडार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीज के कुल 22 नमूने लिए गए। प्रयोगशाला की जांच के नमूने फेल होने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें