Farrukhaabd News: रम्पुरा गांव में शराब मिला रायता परोसने के विरोध पर ग्रामीणों ने बरात पर पथराव कर दिया, जिससे गाड़ियों में तोड़फोड़ और भगदड़ मच गई। पुलिस के हस्तक्षेप और समझौते के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शादी की रस्में पूरी कराई गईं और सुबह विदाई हुई।
फर्रुखाबाद जिले में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा में जहानगंज के गांव राजेपुर टप्पामंडल के मजरा नगला रूप से योगेश राजपूत की बरात आई थी। रात में द्वारचार होने के बाद बराती भोजन कर रहे थे। तभी कुछ युवकों ने बरातियों को शराब मिला हुआ रायता परोस दिया। इसका विरोध करने पर विवाद होने के बाद मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
मामला तूल पकड़ने पर गांव के लोगों ने बरात पर पथराव कर दिया। इससे बरात में भगदड़ मच गई। कई कारों के शीशे टूट गए। कुछ घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को थाने ले आई। रात करीब ढाई बजे दोनों पक्षों में समझौता हुआ। पुलिस मौजूदगी में भांवरे डलवाई गईं। इसके बाद सुबह जल्द ही पुलिस के सामने ही विदाई हुई।