फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बैंक कर्मी ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Mon, 27 Feb 2023 06:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद

सार

यूपी के फर्रूखाबाद जिले में बैंक कर्मी की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रूखाबाद जिले के कायमगंज में टीपी चौराहा स्थित एक्सिस बैंक के सेल्स कर्मचारी ने पितौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर पर आई कॉल से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। आत्महत्या की वजह कोई नहीं बता सका।
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद में बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मोहल्ला काजी टोला निवासी रामनरेश के 30 वर्षीय पुत्र अनूप श्रीवास्तव कायमगंज में एक्सिस बैंक में सेल्समैन का काम करते थे। वे अपनी पत्नी क्षमा के साथ गांव शिवरई वरियार निवासी आशू के मकान में किराए पर रहते थे। सोमवार को वे बैंक भी नहीं पहुंचे, दोपहर के समय वे बाइक से पितौरा रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। वहां से करीब 300 मीटर पूर्व की ओर जाकर ट्रैक किनारे बाइक खड़ी कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक खड़ी करने के बाद लखनऊ कासगंज पैसेंजर ट्रेन आई।
Trending Videos

तभी ट्रेन के पास आते ही युवक ट्रेन के सामने कूद गया। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में उसके सिर का हिस्सा आया। इससे सिर के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर जेपी पाल एसएसआई विनोद कुमार व एसआई शिवकुमार मौके पर पहुंचे। कुछ देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बैंक कर्मी के मोबाइल पर फोन की घंटी बजने लगी। स्क्रीन टूट जाने से मोबाइल ऑन नहीं हो रहा था। इस पर पुलिस ने ईयर फोन लगाकर बात की तो कुछ बैंक के ग्राहकों ने कहा उन्हें अपना खाता खुलवाना है।
विज्ञापन

पूछताछ में बैंक ग्राहकों ने बैंक कर्मी का नाम और पता बताया। इस पर मकान मालिक आशू को सूचना दी। आशू और कुछ बैंक कर्मी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शिनाख्त कर ली। काफी देर बाद भाई अवनीश कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि आत्महत्या करने का कारण नहीं मालूम है। अनूप अपनी पत्नी के साथ यहां किराये पर रहते थे। बैंक कर्मी की जेब में पर्स मिला, उसमें कुछ रुपये, बैंक की आईडी, एटीएम, आधार कार्ड, फोटो, चेक व कुछ अन्य प्रपत्र मिले हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बैंक कर्मी की दो साल पहले फर्रुखाबाद के बजरिया मोहल्ला से शादी हुई थी। पत्नी क्षमा मौके पर नहीं पहुंची, उनके एक वर्षीय पुत्र ओम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें