नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बरतल निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन श्रीवास्तव मंगलवार को गांव बराबिकू स्थित केंद्र पर जाने के लिए अलीगंज रोड स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने खुद को नोडल अधिकारी बताकर चेकिंग के बहाने उन्हें बाइक पर बैठा लिया।
बाइक सवार युवक महिला को गांव मदारपुर के पास ले गया और बातों में उलझाकर उनकी दो सोने की अंगूठियां, 10 हजार रुपये, चाबी और मोबाइल समेत अन्य सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी महिला ने पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इ समें बाइक सवार युवक महिला को बैठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।