कानपुर। कानपुर ताइक्वांडो अकादमी की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन कल्याणपुर स्थित साई पब्लिक इंटर कॉलेज गुबा गार्डन में किया गया। ताइक्वांडो क्योरगी वर्ग में फर्रुखाबाद ने पहला, कानपुर ने दूसरा और बांदा ने तीसरा स्थान पाया। पूमसे वर्ग में कानपुर ने पहला, फतेहपुर ने दूसरा और रायबरेली ने तीसरा स्थान पाया। स्पीड किक स्पर्धा में वाराणसी ने पहला और शाहजहांपुर ने दूसरा स्थान पाया।
प्रतियोगिता में 10 जिलों के 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन राम नरेश पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। संचालन आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता और सचिव आरुष यादव ने किया। इस अवसर पर रवि बाजपेई, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. कोमल यादव, शैलेंद्र गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, उमेश गौड़, रवींद्र तिवारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।