एसपी आरती सिंह और कायमगंज कोतवाल अनुराग मिश्रा
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद जिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से फटकार लगने के बाद एसपी आरती सिंह ने तत्काल प्रभाव से कायमगंज कोतवाल अनुराग मिश्रा को निलंबित कर दिया है। मामला कायमगंज की प्रीति यादव की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से जुड़ा है, जिसकी सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने एसपी, सीओ, कोतवाल और सिपाहियों पर गंभीर टिप्पणियां की थीं।
कोर्ट में यह आरोप सामने आया था कि याचिकाकर्ता के परिवार के दो सदस्यों को थाने में बिना किसी लिखित आदेश या उच्चाधिकारियों को सूचित किए निरुद्ध किया गया था। साथ ही उन पर याचिका वापस लेने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगा था। कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी फतेहगढ़ आरती सिंह को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।