फर्रुखाबाद जिले में युवक की हत्या कर शव बोरे में भरकर कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जौरा रोड पर खेत में फेंक दिया गया। बदबू आने पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोला तो उसमें शव सड़ चुका था। उसके दोनों पैर बंधे थे। शव की हालत से लग रहा है कि युवक की कई दिन पहले हत्या की गई होगी। आसपास के गांव के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिली।