फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 25 May 2023 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज में पति से विवाद के बाद पत्नी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर पति से पूरे मामले की जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने मौके पर नमूने एकत्र किए। थाना क्षेत्र के गांव झबरा नगला निवासी देवकरण का गुरुवार को पत्नी आशा (30) से विवाद हो गया। देवकरण घर से बाहर निकल गया। बच्चे आंगन में खेल रहे थे।

विज्ञापन


उसी दौरान आशा कमरे के कुंडे में साड़ी से फंदा लगाकर लटक गई। पुत्री काजल कमरे में गई तो, मां को फंदे पर लटका देखकर शोर मचाया। आस-पास के लोग व देवकरण घर के अंदर पहुंचे। आशा को फांसी पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। एसओ जेपी शर्मा मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने लिए। पति देवकरण ने बताया कि पत्नी आशा देवी आए दिन झगड़ा करने के बाद चली जाती थी। एक दिन पहले विवाद होने पर पत्नी चली गई।

गुरुवार को आशा वापस आई तो उससे बिना बताए चले जाने को लेकर विरोध जताया था। इससे तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। आशा के पांच बच्चे काजल, अनिकेत, कोमल, प्रभात व डोली है। मां की मौत से बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि आशा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पति की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें