फर्रुखाबाद जिले में हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शहर के मसेनी निवासी राहुल चौहान मंगलवार सुबह किसी काम से घर से निकले थे। बरेली-इटावा राजमार्ग पर दीनदयाल बाग के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।