ग्रामीणों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
ग्रामीणों ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर मान सिंह वर्मा ने बब्लू व कौशल को मृत घोषित कर दिया।जानकारी होते ही कौशल के परिजन सीएचसी पहुंच गए। भाई टिंकू, बहन सारिका व मां अमरा देवी शव के पास बिलखने लगे।
Farrukhabad Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चचेरे भाई रामू ने बताया कि कौशल अपनी मां अमरा देवी के लिए बुखार की दवा लेने जहानगंज जा रहा था। उधर घटना की सूचना मिलते ही बब्लू के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को देख चीखने चिल्लाने लगे। बब्लू की पत्नी पूनम, पुत्री काजल (19), रीतू (11) व पुत्र आकाश उर्फ राघव (16) रोते बिलखते रहे।
शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार
बेटी की शादी के लिए परिवार के लोग तैयारियों में जुटे थे। हादसे में पिता की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। बेटी की बारात आने का इंतजार था, लेकिन घर पिता की अर्थी पहुंच गई।
Farrukhabad Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
दहेज के लिए खरीदी थी बाइक
दहेज के लिए सामान भी खरीद लिया गया। बुधवार को बेटी का तिलकोत्सव होना था। मंगलवार सुबह जहानगंज कस्बा में सोनकर पेट्रोल पंप के निकट बाइकों की भिड़ंत में कन्नौज जिले के विष्णुगढ़ के गांव बौराजपुर सरैया निवासी बब्लू (38) की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
एक मई को आनी थी बरात
बब्लू की 19 वर्षीय पुत्री काजल का विवाह फर्रुखाबाद जिले के सेंट्रल जेल के निकट स्थित अर्जुन नगला से तय हुआ था। बुधवार को काजल का तिलक समारोह कार्यक्रम होना है। एक मई को उसकी बरात आनी है। बब्लू शादी की तैयारियों में लगा था। उसने देने के लिए बैड, सोफा, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बाइक आदि सामान खरीद कर रख लिया।
Farrukhabad Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
शादी के कार्ड भी बांट दिए गए। बेटी की शादी की खुशियां परिवार में छाई हुई थी। इस दौरान सड़क हादसे में बब्लू की मौत होने से खुशियां मातम में बदल गईं। शादी की तैयारी के बीच घर में खींच पुकार मच गई। बब्लू का पुत्र आकाश (16) बहन को पकड़ कर बिलखता रहा।
हेलमेट पहने होते, तो बच सकती थी जान
मंगलवार को बाइकों की भिड़ंत में बब्लू व कौशल की मौत हो गई। घटना के दौरान बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों के शव अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद लोग शव देखने को उमड़ पड़े। दोनों के सिर में गंभीर चोट आने से मौत हुई है। चालक अगर हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी।