फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत…एक गंभीर घायल, कानपुर रेफर

Sun, 09 Nov 2025 11:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: बढ़पुर मंदिर के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली, फर्रुखाबाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद में शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई निवासी सूचना विभाग कर्मी राजन मिश्रा का पुत्र संभव मिश्रा (24) अपने दोस्त कादरीगेट निवासी निश्चल अग्निहोत्री (35) के साथ बाइक से शनिवार आधीरात को कहीं जा रहे थे। बढ़पुर मंदिर के पास सामने से आ रहे पिज्जा डिलीवरी बॉय फतेहगढ़ तिर्वा कोठी निवासी प्रवीन (28) की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां संभव को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान प्रवीन ने दम तोड़ दिया। घायल निश्चिल को कानपुर रेफर किया गया है। परिजन बेहाल हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें