फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Accident: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत…एक गंभीर घायल, जांच शुरू

Thu, 21 Nov 2024 05:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कानपुर- फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के कमालगंज कोतवाली क्षेत्र में कानपुर- फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित कतरौली पट्टी गांव के निकट गुरुवार दोपहर गुरसहायगंज की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार खुदागंज निवासी शिवा और फतेहगढ़ के भोपत पट्टी निवासी अभिषेक की मौत हो गई। वहीं, साथी सुल्तानपुर निवासी आकाश घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु सीओ अजय वर्मा, इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा व खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार घायल को अस्पताल ले गए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें