फतेहपुर जिले के कमालगंज कोतवाली क्षेत्र में कानपुर- फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित कतरौली पट्टी गांव के निकट गुरुवार दोपहर गुरसहायगंज की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार खुदागंज निवासी शिवा और फतेहगढ़ के भोपत पट्टी निवासी अभिषेक की मौत हो गई। वहीं, साथी सुल्तानपुर निवासी आकाश घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु सीओ अजय वर्मा, इंस्पेक्टर अनुराग मिश्रा व खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार घायल को अस्पताल ले गए। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।