फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: गले में मूंगफली का दाना फंसने से बालिका की मौत, घटना से परिजन बेहाल

Thu, 11 Dec 2025 09:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: गले में मूंगफली का दाना फंसने मासूम की जान चली गई। मामला जहानगंज थाने के गांव रुनी का है। घटना से परिवार के लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन
पलक की फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानगंज क्षेत्र के गांव रुनी में बृहस्पतिवार देर शाम को भाई-बहनों संग मूंगफली खाते समय एक बालिका के गले में दाना फंस गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पीठ में थपकी मारकर दाना निकालने की कोशिश की, मगर नाकाम रहे। लोहिया अस्पताल में बालिका को मृत घोषित कर दिय गया।

विज्ञापन


गांव के अनुज कठेरिया अपनी पत्नी रेनू के साथ बृहस्पतिवार शाम सात बजे के करीब घर में काम कर रहे थे। उनकी बेटी पलक (4) अपने दो अन्य भाइयों के साथ कमरे में मूंगफली खा रही थी। इसी दौरान अचानक पलक के गले में मूंगफली का दाना फंस गया। कुछ देर बच्चे शांत रहे, मगर जब पलक बेहोश होने लगी, तो बच्चों ने परिवार के लोगों को सूचना दी। अनुज ने मौके पर पहुंचकर पलक की पीठ ठोंक कर उसके गले में फंसा दाना निकालने का प्रयास किया मगर नाकाम रहे। हालत में कोई सुधार न होने पर वह बालिका को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।

इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ. अमन कुमार ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोग में चीख पुकार मच गई। डॉक्टर ने बताया कि बालिका की स्वांस नली में दाना फंसने की आशंका है। समय रहते यदि गले में अंगुली डालकर उल्टी कराने का प्रयास किया जाता, तो झटके में निकल सकता था। परिवार के लोग बालिका का शव घर लेकर चले गए। पिता अनुज ने बताया कि बालिका कमरे में अन्य बच्चों के साथ थी। आए दिन मूंगफली खाती रहती थी, मगर आज यह घटना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें