फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: ग्राहक ने 200 रुपये की ली पेट्रोल, निकालकर देखी तो एक लीटर निकली, बंद कराई गई नॉजल से बिक्री

Tue, 25 Aug 2026 10:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

पुलिस के सामने बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाली गई। सप्लाई इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। नॉजल से बिक्री बंद कराई गई।
विज्ञापन
बोतल दिखाता युवक व पेट्रोल पंप पर जांच करते सप्लाई इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के एक ग्राहक ने बद्रीविशाल कॉलेज के पास स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में 200 रुपये की पेट्रोल डलवाई। घटतौली का शक होने पर उसने पुलिस बुलाई। उनके सामने बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाली तो एक लीटर ही निकली। पूर्ति विभाग की निरीक्षक नेहा गुप्ता ने जांच कर संबंधित नॉजल से पेट्रोल की बिक्री बंद करवा दी है। बाद में ग्राहक को पूरे दो सौ रुपये का पेट्रोल दिया गया तब वह वहां से गया।
विज्ञापन

http://
हरदोई थाना के हरपालपुर के गांव बदनापुर निवासी जगपाल यादव मंगलवार शाम अपने भतीजे सुधीर यादव को शहर छोड़ने आए थे। वापस जाते समय बद्री विशाल कॉलेज के पास स्थित पंप पर 200 रुपये की पेट्रोल डलवाई। इसकी पर्ची भी निकलवा ली। बाइक का मीटर एक प्वाइंट भी नहीं बढ़ा, तो उन्हें शक हुआ। कर्मचारी से शिकायत की तो उसने बात अनसुनी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही देर में कादरीगेट चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जगपाल ने पुलिस व पंप कर्मचारी की मौजूदगी में मिस्त्री से बाइक से बोतल में पेट्रोल निकलवाई। बोतल में बमुश्किल एक लीटर पेट्रोल ही निकली। इस पर उसने हंगामा कर दिया। पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता अन्य कर्मियों सहित पंप पर पहुंचीं, उन्होंने जांच की। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि बाइक से पेट्रोल पुलिस के सामने निकाली गई। उनके सामने नहीं निकाली गई। पर जब नॉजल से पांच लीटर पेट्रोल निकाली गई तो उसमें पूरा पेट्रोल निकला। फिर भी विस्तृत जांच के लिए टीम बनाने के निर्देश दे दिए हैं। इसमें पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पेट्रोल पंप स्वामी पिंटू अग्रवाल ने बताया कि गलतफहमी में शिकायत कर दी। उनकी मशीन में कोई दिक्कत नहीं है। उस नॉजल से बिक्री बंद कर दी है। वह किसी भी टीम से जांच कराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें