राजपूत रेजिमेंट सेंटर में ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड
- फोटो : amar ujala
आसमान से पुष्प वर्षा, परिवार की आंखों में चमका गर्वनायक विपेंद्र (5 राजपूत) के नेतृत्व में हुए इस शो के दौरान अग्निवीरों के सम्मान में पुष्प वर्षा की गई, जिसने पूरे मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। परेड में पहुंचे अग्निवीरों के माता-पिता और परिवारजन भावुक नजर आए। अपने बेटों को सैनिक वर्दी में देखकर कई परिजन गर्व से भर उठे। कुल 427 अग्निवीरों और 138 प्रादेशिक सेना रिक्रूट्स ने इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा किया।
राजपूत रेजिमेंट सेंटर में ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड
- फोटो : amar ujala
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मान
पासिंग आउट परेड में अव्वल रहने वालों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इसमें अग्निवीर यश चौहान (जोजिला ट्रेनिंग कंपनी) को ओवरऑल बेस्ट इन मेरिट, अग्निवीर अभिनव मिश्रा (अखौरा ट्रेनिंग कंपनी) को सेकेंड इन मेरिट, अग्निवीर मोहन तिवारी (जोजिला ट्रेनिंग कंपनी) को थर्ड इन मेरिट, अग्निवीर दुष्यंत प्रताप सिंह (जोजिला ट्रेनिंग कंपनी) को बेस्ट इन ड्रिल एंड परेड सीडीआर से सम्मानित किया गया। वहीं, अग्निवीर बैच-06 में नौशेरा ट्रेनिंग कंपनी ने बैनर विजेता कंपनी का सम्मान हासिल किया।
राजपूत रेजिमेंट सेंटर में ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड
- फोटो : amar ujala
मुख्य अतिथि ने दिया राष्ट्रनिर्माण का संदेश
ब्रिगेडियर डिसूजा ने सभी नवनियुक्त अग्निवीरों को बधाई देते हुए कहा कि राजपूत परिवार का हिस्सा बनना गर्व की बात है। उन्होंने योग्य सैनिक बनने के लिए निरंतर नई तकनीकें सीखते रहने और बदलते युद्ध स्वरूप के अनुसार स्वयं को तैयार करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में निशान टोली ने परेड से सम्मानपूर्वक प्रस्थान किया। इस दौरान दर्शकों ने खड़े होकर निशान को सलामी दी और वर्दीधारी सैनिकों ने परेड कमांडर की कमांड पर सैल्यूट किया।