फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किसानों को नवीन तकनीक की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 29 मई से 12 जून तक कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के बीच जाकर नवीन तकनीकों की जानकारी दी। अभियान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से चलाया गया।
विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी जोन तीन के निदेशक डाॅ. एसके दुबे ने बताया कि किसानों से हुए संवाद के दौरान विभिन्न फसलों और कृषि क्षेत्र में अनुसंधान योग्य समस्याएं भी सामने आई।

मध्य उप्र के किसानों ने उड़द की हरी प्रजाति के बीज व मूंग में पीला रोग सहनशील बीज, खरीफ में तिल की पानी सहनशील प्रजाति और आलू, धान, गन्ना, करेला व खीरे की रोग रोधी प्रजातियों की जरूरत बताई। कृषि विज्ञान केंद्रों के 45 वैज्ञानिकों ने 2570 गांवों के किसानों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें