जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एम्बुलेंस चिल्ला रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में संबद्ध है। एम्बुलेंस संचालक सुशील अवस्थी और कामता अवस्थी दोनों भाई हैं। दोनों बड़े काश्तकार हैं। अपने इस्तेमाल के लिए खाद ले जा रहे थे।
मामले की जांच के दौरान पूछताछ में सुशील और कामता ने बताया कि अन्य कोई साधन न होने से वह अपनी एम्बुलेंस में खाद ले जा रहे थे। केंद्र रजिस्टर में खाद खरीदने का पूरा ब्योरा दर्ज है। वायरल वीडियो में लगे आरोपों को अधिकारियों ने गलत बताया।