औरैया में एक 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। इस पर परिजनों का कहना है कि यह हत्या का मामला है जबकि पुलिस इसे दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
किसान की मौत पर पूरे गांव में मचा कोहराम
2 of 4
पुलिस के आने का इंतजार करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में खेतों पर लगे ट्यूबवेल के कमरे में बाबूसिंह(65) पुत्र हरनाथ सिंह संदिग्ध परिस्थिति में मृत मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पाया मृतक की जुबान बाहर निकली हुई है। हालांकि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए।
विज्ञापन
दो-ढाई बजे खेतों में पानी देने के लिए पहुंचा था किसान
3 of 4
मृत किसान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया बाबूसिंह मंगलवार देर रात तकरीबन दो-ढाई बजे खेतों में पानी देने के लिए ट्यूबवेल चलाने आए थे। खेत में ज्यादा पानी भर जाने पर जब लोगों ने ट्यूबवेल रूम में जाकर देखा तो बाबूसिंह जमीन पर मृत पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मौक पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की और शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
बाबू सिंह के परिवार का कहना है कि जब उनका बेटा सोमवीर दिल्ली से घर आ जाएगा तो वे कोई कार्रवाई करेंगे। बाबूसिंह के दो बेटे हैं। एक हरिशचंद जो गांव में ही खेती बाड़ी देखता है व दूसरा सोमवीर दिल्ली में आईटीबीपी में तैनात है।