फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात न सुनी तो किसानों ने मुंडवाया सिर, किया कुछ ऐसा

Mon, 18 Sep 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कर्मकांड करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आक्रोशित किसानों ने रविवार को जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने विरोध जताने के लिए सिर मुंडवाया और हवन पूजन करने के बाद कन्या भोज भी कराया।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर मौजूद किसानों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यह मामला उन्नाव जनपद का है। किसानों के अनुसार वह अनवरत क्रमिक अनशन जारी रखेंगे। यूपीएसआईडीसी ट्रांस गंगा सिटी स्थल पर खड़ा पुलिस प्रशासन यह सब कुछ मूक दर्शक बनकर देखता रहा।

यूपीएसआईडीसी व किसानों के बीच कई महीनों से जमीन अधिग्रहण को लेकर गतिरोध जारी है। किसान डीएम को दो बार ज्ञापन देने जिला मुख्यालय पहुंचे लेकिन डीएम उनसे नहीं मिलीं। इससे नाराज किसान अब ट्रांस गंगासिटी स्थल पर क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं।


 
विज्ञापन

तेंहरवी भोज के लिए पकता खाना - फोटो : अमर उजाला
अनशन के दूसरे दिन किसानों ने सिर मुंडाकर विधि विधान से डीएम के लिए कर्मकांड किया। इस दौरान कन्या भोज करा दान पुण्य किया गया। किसान भाईयों को खाना खिलाया गया। किसान नेता सनोज यादव व हीरेंद्र निगम के साथ रहे प्रो. वी.एन. पाल और सरस्वती देवी ने कि सानों के साथ अनशन स्थल पर बैठक की व आगे की रणनीति तय की गई।


सोमवार को बनेगी किसानों की कमेटी 
किसान नेता सनोज यादव ने बताया कि रविवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट पुलिस के साथ अनशन स्थल पर किसानों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अनशन समाप्त कर बीच का रास्ता निकालने को कहा लेकिन उनकी एक न सुनी गई। इसके बाद उन्होंने कहा कि प्रमुख लोगों की एक कमेटी बना ली जाए। अब वहीं सीधे शीर्ष और मामले से जुड़े जिम्मेवार अधिकारियों से वार्ता कर इस मामले का हल निकालेंगे। किसानों की बगैर कोई सहमति के काम नहीं होगा।

बढाई जा सकती है पुलिस फोर्स 
किसानों के आक्रोशित रुख को देखते हुए जिला प्रशासन के माथे पर भी बल दिखने लगा है। जिस तरह किसान आरपार की लड़ाई के मूड में दिख रहे हैं, उसे देखते हुए ट्रांस गंगा सिटी स्थल पर और पुलिस फोर्स बढ़ाने की कवायद जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही की जा सकती है। कोतवाल गंगाघाट संजय कुमार पांडेय ने बताया कि अभी एक प्लाटून पीएसी के अलावा पांच थानों की फोर्स मोैके पर तैनात है। यदि जरूरत हुई तो और फोर्स तैनात की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें