फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Murder: किसान की हत्या...खेत की रखवाली करने गया था, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Aug 2023 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Crime: आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या की गई है। वहीं, गांव में किसी पुरानी रंजिश को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के ग्राम कनिका मऊ में स्थित गुलाब के खेत की रखवाली करते समय एक किसान की हत्या कर दी गई। सुबह खेत को निकले ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा, तब घटना की  जानकारी हुई। सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि हत्या किस हथियार से और किस रंजिश में हुई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि कनिकामऊ गांव निवासी पहाड़ी उर्फ छोटेलाल (55) की हत्या की गई है। रात में खाना खाने के बाद किसान  खेत की रखवाली करने के लिए खेत पर ही सो गया था। सुबह होने पर कुछ किसान खेत की ओर गए, तो उनकी निगाह रक्त रंजित शव पर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर कुल्हाड़ी, चप्पल और टॉर्च पाई गई है।
कमर के नीचे के हिस्से में गहरा घाव मिला है। अभी यह कह पाना स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि हत्या किस चीज से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या की गई है। वहीं, गांव में किसी पुरानी रंजिश को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुरानी रंजिश में अधेड़ को गोली मार कर या धारदार हथियार से हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें