कानपुर देहात के शिवली में कैलई गांव में शराब के नशे में घर आने पर जेसीबी चालक को परिजनों ने डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने खेत में पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना शुक्रवार देर रात हुई।
शिवली के कैलई गांव निवासी अतुल कुमार (35) जेसीबी चालक था। शुक्रवार की देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा। इस पर परिजनों ने उसे डांट दिया। इसके नाराज होकर अतुल घर से निकला और गांव के बाहर खेत में लगे जामुन के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा लिया।
जानकारी पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे फंदे से उतार कर शिवली सीएचसी ले गए। वहां डॉ. संध्या ने उसे मृत घोषित कर दिया। अतुल की मौत से मां मीना कुमारी, भाई प्रमोद, गौरव, मोहित व बहन शिखा बिलख पड़े। सीएचसी से भेजी गई सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी औनहा करवेंद्र कुमार ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया की नशे की हालत में अतुल के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।