फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राजकीय कृषि बीज भंडार में बीज लेने को उमड़े किसान

Sun, 01 Nov 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। अब रबी सीजन में गेहूं बोआई के लिए किसान उन्नत बीज लेने के लिए राजकीय बीज भंडार पहुंच रहे हैं। शनिवार को यहां किसानों की भीड़ जुट गई। इसपर टोकन देकर लाइन लगवाई गई इसके बाद बीज वितरण हो सका।
विज्ञापन

ताजपुर तरसौली निवासी सरनाम सिंह ने बताया कि भीड़ अधिक होने से गेहूं के बीज के लिए लाइन में लगना पड़ा। टोकन मिला है। दोपहर बाद तक बीज मिलने की उम्मीद है। दहेली के श्याम बाबू ने बताया कि टोकन लेना पड़ा अब लाइन में लगकर बीज मिलेगा। कसमड़ा निवासी देवेंद्र यादव ने बताया कि 14 किलोमीटर दूर से बीज लेने राजकीय कृषि बीज भंडार पहुंचा तो यहां लंबी लाइन मिली। टोकन लेकर लाइन में लगकर दोपहर बाद बीज मिला।
इसी प्रकार असालतगंज के रामबाबू, पूरनपुरवा के प्रेम चंद्र और मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि देर से पहुंचे अब टोकन मिलने की उम्मीद है। बीज भंडार प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि 1500 बोरी गेहूं बीज बिक्री के लिए आया है। प्रति बोरी 950 रुपये में दी जा रही हैं। गेहूं बीज पर 50 फीसदी अनुदान है। कई किस्मों के बीज की बिक्री पूर्व में की जा चुकी है। अधिक मांग होने के कारण और गेहूं बीज मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें