खेत में रोता बिलखता पिता दयाराम निषाद
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर में मजरा शिवरामपुर में एक बटाईदार की तारबाड़ी में उतरे करंट से मौत हो गई। किसान ने खेत में बोई मूंगफली की फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए तारबाड़ी की थी। जिसमें उसमें एचटी लाइन से कटिया डाल रखी थी। तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से खेत में ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
शिवरामपुर निवासी राम सिंह (44) बटाई में खेतीबाड़ी करता था। इस बार उसने ओमकारदास तिवारी, राजा सिंह, समलिया सिंह की करीब 50 बीघे जमीन बटाई पर ली थी। जिसमें ज्वार, अरहर, मूंगफली आदि फसलें बोई हैं। आधा बीघे में खड़ी मूंगफली की फसल जंगली सूअर नष्ट कर रहे हैं। इस पर शुक्रवार को वह सूअरों से फसल को बचाने के लिए खेत में लगी तारबाड़ी में एचटी लाइन से कटिया डालकर करंट दौड़ा रहा था। तभी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।