कुछ देर बाद स्कूली बच्चे और शिक्षक पहुंचे तो परिसर में अन्ना पशु और गेट में ताला जड़ा देखकर बाहर ही ठहर गए। शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला को भी बताया गया।
उनके निर्देश पर तहसीलदार सुशील कुमार सिंह और पंचायत सचिव रमेश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान स्वयंबर भी पहुंचे। तत्काल पशुओं को स्कूल परिसर से निकाल कर अस्थाई पशु आश्रय केंद्र बनाने का काम शुरू कराया।
इसी के बाद स्कूल में पठन पाठन शुरू हो पाया। एसडीएम के निर्देश पर ग्राम प्रधान ने बदौसा थाने में सात लोगों के विरूद्ध तहरीर दी है। इसमें स्कूल में जबरन अन्ना पशु बंद करने और धमकी का आरोप लगाया गया है।
एसडीएम ने बताया कि गांव में दो बीघा जमीन गौशाला के लिए आरक्षित है, लेकिन लोगों ने उसमें अवैध कब्जा कर रखा है। इन्हें हटाकर तत्काल पशुबाड़ा बनाया जाएगा। एसडीएम ने अन्ना पशु छोड़ने वालों को चेतावनी दीं है कि उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दो गायों की मौत, सफाई नायक के निलंबन के निर्देश
नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय केंद्र में बृहस्पतिवार को दो गायों की मौत पर एसडीएम सौरभ शुक्ला ने तत्काल केंद्र पहुंच कर दोनों का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश पशु चिकित्साधिकारी को दिए। साथ ही केंद्र में गंदगी पर सफाई नायक छोटेलाल को निलंबित करने और अनुपस्थित चार कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने डीएम हीरालाल को भी अवगत कराया। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ नगर पालिका ईओ राम सिंह को रोजाना केंद्र का निरीक्षण करने और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामवृक्ष सिंह को गायों की नियमित जांच और इलाज करने को कहा।